Chunavneeti

175.00199.00 (-12%)

5 in stock

मुहम्मद रज़ी मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले हैं। पॉलिटिकल साइंस में एमए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई की है। देश के कई बड़े और सम्मानित अख़बारों में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। राजनीति, सिनेमा, साहित्य और खेल में रुचि है। इनका मानना है कि लेखक हमेशा अपनी संतुष्टि के लिए लिखता है, लोग उसे किस रूप में लेते हैं, यह उन पर निर्भर है।

 

  • Language: Hindi
  • Binding: Paperback
  • Publisher: Hind Yugm
  • Genre:  Fiction
  • ISBN: 9788195106363
  • Pages: 184
Compare
SKU: 9788195106363 Category:

‘चुनावनीति’ किताब जहाँ सियासी पार्टियों के चुनावी हथकंडों के बारे में बताती है, वहीं भारत की लोकतांत्रिक और संघीय व्यवस्था पर पड़ रहे इसके नकारात्मक प्रभाव को भी रेखांकित करती है। यह समझना बहुत ज़रूरी है कि पॉलिटिकल पंडितों ने चुनावों को समझने के लिए जिन सिद्धांतों को सेट किया है, वे तर्कों और तथ्यों के साथ मेल नहीं खा रही हैं। सच यह है कि चुनावों को किसी सेट फॉर्मूले के आधार पर समझा नहीं जा सकता। विधानसभा हो या फिर लोकसभा, सभी चुनाव अलग-अलग परिस्थितियों पर निर्भर होते हैं। धर्मवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति भी परिस्थितियों के हिसाब से अलग-अलग समय पर काम करती है। यही वजह है कि पार्टियों को इन चुनावी हथकंडों के सहारे हर बार सफलता नहीं मिलती है। इस तरह की तमाम चीजें हैं, जिन्हें इस किताब के ज़रिए खोलने की कोशिश की गई है।

Additional information

Weight 0.4 kg
Dimensions 20 × 12 × 5 cm
brand

Natham publication

Genre

Fiction

Binding

Paperback

language

Hindi

ApnaBazar